शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' फिल्म इंडस्ट्री के रिकॉर्ड एक के बाद एक तोड़ती जा रही है। यह हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे जल्दी पैसा कमाने वाली फिल्म बन गई है। आइए जानते हैँ कि चेन्नई एक्सप्रेस ने कौन से रिकॉर्ड तोड़े हैं।
'चेन्नई एक्सप्रेस' ने पेड प्रिव्यू के मामले में पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म ने गुरुवार को पेड प्रीव्यू में 6 करोड़ 75 लाख रूपए कमाए हैं। अब तक यह रिकॉर्ड आमिर खान की फिल्म 'थ्री इडियट्स के नाम था। इस फिल्म ने लगभग ढाई करोड़ रूपए कमाए थे।
'चेन्नई एक्सप्रेस' ने पहले दिन कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ा। चेन्नई ने 32 करोड़ 50 लाख रूपए कमाए। इसके पहले यह रिकॉर्ड सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' के पास था। 'एक था टाइगर' ने रिलीज के दिन 32 करोड़ 19 लाख रूपए कमाए।
'चेन्नई एक्सप्रेस' वीकेंड में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बन गई है। चेन्नई एक्सप्रेस हिंदी सिनेमा के इतिहास की पहली फिल्म बन गई है जिसने वीकेंड में 100 करोड़ कमा लिए हैं। कोई भी फिल्म ऐसा कारनामा नहीं कर पाई है।
*पाकिस्तान में भी इस फिल्म की रिकॉर्ड ओपनिंग हुई है। 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने पहले दिन पाकिस्तान में 68 लाख रुपये कमाए हैं। यह पाकिस्तान में पहले दिन किसी भी फिल्म द्वारा किया गया सबसे बढ़िया कारोबार रहा है।
'चेन्नई एक्सप्रेस' शाहरुख खान की भी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इस फिल्म मंगलवार की शाम तक 124 करोड़ का कारोबार कर लिया था जो उनकी पिछली हिट फिल्मों 'रॉवन' और 'जब तक है जान' से आगे है।
इस फिल्म के साथ शाहरुख खान सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाले पहले खान बन गए हैं। इसके पहले यह रिकॉर्ड उनकी प्रतिद्घंदी सलमान खान के पास था।
'चेन्नई एक्सप्रेस' नॉन हॉली डे मनडे में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने इस सोमवार को करीब 10 करोड़ रूपए कमाए हैं यह अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है।