फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सूरज पंचोली के साथ रोमांस करेंगी सुनील शेट्टी की बेटी

Mon, 19 Oct 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
-फिल्म हीरो से करिअर शुरू करने वाले सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं। चर्चा है कि निर्माता साजिद नाडियाडवाला दोनों को अपनी अगली फिल्म में लेने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। इनमें से सूरज का आना तय है।
विज्ञापन


आथिया के नाम पर इन दिनों वह कुछ अन्य लोगों से चर्चा कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी। सूत्रों के अनुसार साजिद हीरो से पहले ही सूरज को अपनी इस फिल्म के लिए तय कर चुके थे। हीरो देखने के बाद उन्हें लग रहा है कि आथिया को सूरज के साथ दोहराया जा सकता है।

बताया जाता है कि शुरुआत में साजिद अपनी यह फिल्म शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ बनाना चाहते थे, परंतु ये दोनों सितारे उनके हाथ नहीं आए। इसके बाद एक ऐसा भी मौका आया जब उन्होंने टाइगर श्रॉफ के नाम पर भी विचार किया। लेकिन टाइगर ने हीरोपंती के बाद अन्य फिल्में साइन कर लीं।
विज्ञापन


इस बीच साजिद सूरज के नाम पर मुहर लगा चुके हैं। आथिया का नाम फाइनल होते ही वह फिल्म की घोषणा कर लेंगे। खबर यह भी है कि निर्देशक रेमो डिसूजा ने सूरज को अपनी अगली फिल्म में कास्ट किया है, जिसमें अजय देवगन मेहमान भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें