भोजपुरी फिल्मों के सुपरसितारे रवि किशन ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में की हैं। अब जल्द ही वह एक फिल्म में सख्त पुलिसवाले की भूमिका निभाते नजर आएंगे। निर्देशक मनोज सिद्धेश्वरी तिवारी की इस थ्रिलर में मनोज ईसाई पुलिस अफसर के रोल में हैं और एक स्थानीय बिगड़ैल विलेन को सुधारने का काम करेंगे।
रवि किशन अपराधियों से इतने नाराज नजर आएंगे कि उन्हें ठीक करने के लिए जरूरत पड़ने पर कानून हाथ में लेने से भी नहीं चूकते। फिल्म की कहानी में उनकी केंद्रीय भूमिका है। यह फिल्म तथाकथित बाबाओं की पोल खोलती है। फिल्म में रवि किशन के साथ अभिमन्यु सिंह, संदीपा धर, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्र और अखिलेंद्र मिश्र भी हैं।