स्त्री 2 की सफलता को लेकर बोले राजकुमार राव
राजकुमार ने कहा कि वे अपने निर्माताओं पर बोझ डालने वाले मूर्ख नहीं हैं। काम करने के बदले में पैसे लेना सिर्फ जुनून है। अगस्त में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' एक बड़ी सफलता रही है। यह मेरे करियर के लिए अच्छी चीज है। सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर का हिस्सा बनने से एक अभिनेता के तौर पर मुझमें कोई बदलाव नहीं आने वाला है, पैसा मेरे काम का एक बाइप्रोडक्ट है।
Iulia Vantur: सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया का सलीम खान के लिए खास पोस्ट, इस बात के लिए अदा किया शुक्रिया
राजकुमार राव ने फिल्म को लेकर कही ये बात
राजकुमार ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, "मैं हर दिन अलग-अलग आंकड़े पढ़ता हूं। मैं अपने निर्माताओं पर बोझ डालने वाला मूर्ख नहीं हूं। मैं अपनी पूरी जिंदगी में काम करना चाहता हूं इसलिए मैं ऐसी भूमिकाएं तलाशता रहता हूं, जो मुझे कुछ नया करने के लिए प्रेरित करें, उत्साहित करें, चुनौती दें और मुझे आगे बढ़ने में मदद करें।"
Riddhima Kapoor: रिद्धिमा ने भाई रणबीर की फिल्म एनिमल पर की चौंकाने वाली बात, दिया अपने दादा जी का उदाहरण