करीना पर्दे पर 'थ्री इडियट्स', 'एक मैं और एक तू' के अलावा 'मैं और मिसेज खन्ना', में ऐसे किरदारों में हैं जो नशे को बूरा नहीं मानती। बल्कि एन्जॉय करने के लिए नशा करती है।
नशे की हालत में हेलमेट पहने करीना का 'थ्री इडियट्स' में आमिर खान को खोजते हुए ब्वाएज हॉस्टल में घुस जाने का सीन काफी चर्चित रहा।
जबकि कंगना राणावत 'गैंगस्टर' के एक सीन में अपनी हाथों में बोतल थामे स्क्रीन पर आती हैं। वहीं 'फैशन' में भी वह कई बार पर्दे पर नशे में दिखती हैं। रिवाल्वर रानी में तो उन्होंने जिस कैरेक्टर को जिया है, वह तो रोज ही नशे में रहती है। क्वीन में भी वह टल्ली होकर खुब बिलखती हैं।