प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को पुलिस की छवि बिगड़ने का कारण बॉलीवुड को बताया। मोदी गुवाहाटी में आयोजित देश के पुलिस डायरेक्टर जनरलों के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि सिनेमा ने आम आदमी के मन पर पुलिस की एक बहुत खराब छवि गढ़ दी है।
उन्होंने कहा कि सरकार फिल्म निर्माताओं से मिलने और पुलिस बल की अच्छाईयों को बाहर लाने के लिए पीआर एजेंसियों की मदद लेगी। इस छवि को बदलने के लिए एक लम्बी अवधि की रणनीति पर काम करना होगा। क्योंकि फिल्मों का लोगों पर ज्यादा असर है।
पीएम कहा कि हम सभी ने बॉलीवुड फिल्मों में कभी न कभी पुलिस की वर्दी में खलनायक को देखा है। मोदी ने नकारात्मक खबरों के लिए मीडिया को भी आड़े हाथों लिया।