नेटफ्लिक्स पर आएगा शो
आज फादर्स डे के मौके पर जाकिर खान ने अपने नए स्पेशल शो 'पापा यार' की घोषणा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पापा के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने यह भी बताया कि उनका यह शो अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
क्या खास है इस वीडियो में
इस वीडियो में जाकिर और उनके पापा खाना खाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद जाकिर के पापा उनसे पूछते हैं, 'मेरे नाम पर शो चल रहा है और मुझे ही नहीं पता ऐसा कैसे?' इस बारे में जाकिर अपने पिता से कहते हैं, 'अभी शो पर काम चल रहा है।' फिर अचानक ही जाकिर का एक दोस्त आ जाता है और वह उनके शो के लिए उन्हें बधाई देता है। इसके बाद जाकिर का दोस्त उनके पापा को शो की बधाई देकर चला जाता है।
इसके बाद जाकिर के पापा कहते हैं, 'दुनिया को पता है, मुझे ही पता नहीं?' इसके बाद जाकिर के पापा उनसे नाराज हो जाते हैं और खाना छोड़कर चले जाते हैं।' फिर जाकिर इतना ही कहते हैं 'पापा यार'।