फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Papa Yaar: फादर्स डे पर जाकिर खान ने की घोषणा, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा स्टैंडअप स्पेशल 'पापा यार'

Sun, 21 Jun 2026 05:44 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zakir Khan Special Show Papa Yaar: आज फादर्स डे पर जाकिर खान ने अपने एक स्टैंडअप स्पेशल शो 'पापा यार' की घोषणा की है। उनका यह शो अब नेटफ्लिक्स पर जल्द रिलीज होने वाला है।
विज्ञापन
जाकिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान अपना एक खास शो ‘पापा यार’ लेकर आ रहे हैं, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। जाकिर ने इस मौके पर अपने पापा के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर आएगा शो
आज  फादर्स डे के मौके पर जाकिर खान ने अपने नए स्पेशल शो 'पापा यार' की घोषणा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पापा के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने यह भी बताया कि उनका यह शो अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। 

क्या खास है इस वीडियो में
इस वीडियो में जाकिर और उनके पापा खाना खाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद जाकिर के पापा उनसे पूछते हैं, 'मेरे नाम पर शो चल रहा है और मुझे ही नहीं पता ऐसा कैसे?' इस बारे में जाकिर अपने पिता से कहते हैं, 'अभी शो पर काम चल रहा है।' फिर अचानक ही जाकिर का एक दोस्त आ जाता है और वह उनके शो के लिए उन्हें बधाई देता है। इसके बाद जाकिर का दोस्त उनके पापा को शो की बधाई देकर चला जाता है।

इसके बाद जाकिर के पापा कहते हैं, 'दुनिया को पता है, मुझे ही पता नहीं?' इसके बाद जाकिर के पापा उनसे नाराज हो जाते हैं और खाना छोड़कर चले जाते हैं।' फिर जाकिर इतना ही कहते हैं 'पापा यार'।
विज्ञापन

लाइफ शो करते हैं जाकिर
स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान एक लाइफ शो भी करते हैं। हाल ही में उनके शो को देखने के लिए बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन और अभिनेता जॉनी लीवर भी पहुंचे। उन्होंने अपनी इस खुशी को फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जॉनी लीवर के साथ स्टेज पर जाकिर बेहद खुश नजर आए। 

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने किए शिरडी साईं बाबा के दर्शन, लिया आशीर्वाद; शेयर किया खास वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें