ऋतिक का एयरपोर्ट लुक
ऋतिक रोशन एयरपोर्ट पर काले रंग के कैजुअल कपड़ों, सफेद टी-शर्ट, काली टोपी और स्नीकर्स पहने हुए बेहद सिंपल लुक में नजर आए। इस दौरान ऋतिक के साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और उनके दोनों बेटे भी थे। सबा के हाथ में सफर का कुछ सामान और तकिया था। सबा का ऋतिक के दोनों बेटों के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है और वे अक्सर साथ में छुट्टियां मनाने जाते हैं।
ऋतिक और सुजैन
ऋतिक रोशन की शादी पहले दिग्गज अभिनेता और निर्माता संजय खान की बेटी सुजैन खान से हुई थी। साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया था, लेकिन अपने बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए दोनों आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं।
सुजैन खान इस समय अभिनेता अरसलान गोनी को डेट कर रही हैं। खास बात यह है कि ऋतिक-सबा और सुजैन-अरसलान के बीच बहुत दोस्ती है और ये सभी अक्सर एक साथ भी छुट्टियां बिताते हैं।
ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म
ऋतिक रोशन को हाल ही में फिल्म 'अल्फा' में एक कैमियो में देखा गया था। वहीं, सबा आजाद हाल ही में बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' में नजर आई थीं। ऋतिक जल्द ही अपनी फिल्म 'कृष 4' में नजर आएंगे। ऋतिक इस फिल्म में अभिनय के साथ ही इसका निर्देशन भी करेंगे।
यह भी पढ़ें: 'उत्तर दा पुत्तर' के निर्माता संदीप कपूर का बड़ा बयान, बोले- 'छोटे फिल्ममेकर खत्म हो जाएंगे अगर...'