फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: सनी लियोनी की फिल्म ओह माय घोस्ट का फर्स्ट लुक जारी, रानी बनी बेखौफ नजर आईं अभिनेत्री

Thu, 07 Apr 2022 05:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सनी लियोनी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ओएमजी यानी ओह माय घोस्ट का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। साउथ अभिनेता दलपति विजय ने सनी लियोनी की इस फिल्म का यह पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है।
विज्ञापन
ओह माय घोस्ट का फर्स्ट लुक - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी अक्सर अपनी फिल्मों या सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सनी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ओएमजी यानी ओह माय घोस्ट का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। साउथ अभिनेता दलपति विजय ने सनी लियोनी की इस फिल्म का यह पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है। 

 

विज्ञापन

सामने आए फिल्म के फर्स्ट लुक में सनी लियोनी का बेखौफ और बोल्ड अंदाज साफ दिखाई दे रहा है। पोस्टर में अभिनेत्री हाथ में कटार पकड़े निडर अंदाज में नजर आ रही हैं। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता विजय ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई भी दी। पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, सनी लियोनी की फिल्म ओह माय घोस्ट का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए खुशी हो रही है। पूरी टीम को बधाई।

 

इसके अलावा अभिनेत्री ने भी सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म का पोस्टर फैंस के साथ साझा किया है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, 'हर रानी की एक हिस्ट्री होती है, लेकिन ये तो मिस्ट्री की रानी है। दरअसल, इस फिल्म में सनी लियोनी एक रानी का किरदार निभाएंगी, जिससे एक बहुत बड़ा रहस्य जुड़ा हुआ है। 

 

विज्ञापन

फिल्म ओहएमजी एक तमिल हॉरर कॉमेडी  फिल्म है, जिसे युवान ने निर्देशित किया है। फिल्म में सनी लियोनी के किरदार के बारे में जानकारी देते हुए हाल ही में फिल्म के निर्देशक ने जानकारी दी थी कि सनी फिल्म में हीरो भी हैं और विलेन भी। फिल्म में एक्ट्रेस के दो रूप देखने को मिलेंगे। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मुंबई में ही हुई है। सनी लियोनी के अलावा फिल्म में कॉमेडियन सतीश, योगी बाबू, संजना, दर्शा गुप्ता और तिलक रमेश भी नजर आएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें