पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 दर्शकों को काफी पसंद आई है। लोग इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में जा रहे हैं वहीं फिल्म अच्छा कलेक्शन भी कर रही है। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया परफॉर्म करने वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है। हालांकि, 'गदर 2' से इसकी तुलना की जाए तो उसके सामने ओएमजी 2 के आंकड़े बेहद कम हैं, लेकिन इस साल रिलीज हुई अच्छी-अच्छी फिल्मों के सामने ये तगड़ी साबित हुई हुई है। हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले इसमें सीबीएफसी ने 27 कट्स लगाए हैं और इसको ए सर्टिफिकेट दिया है। इस वजह से टीनएज बच्चे इस फिल्म को नहीं देख सकते हैं। अब मेकर्स ने इस बात की घोषणा की है इस फिल्म को ओटीटी पर बिना किसी कट के रिलीज किया जाएगा।