सनी बोले- हिंदुस्तान जिंदाबाद
पूरे देश के साथ इस विजयी क्षण का जश्न मनाते हुए सनी दओल ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। अभिनेता ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "कितना गर्व का क्षण है। हिंदुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा। चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर इसरो को बधाई। भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि।"
अनिल शर्मा ने जताई खुशी
वहीं, फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने लिखा, "चंदा मामा दूर नहीं रह रहे अब अपने घर के हो गए.. चंद्रयान 3 चांद पर उतर गया। हम अब चांद पर हैं। गदर गदर गदर। हर हिंदुस्तानी का गदर। हर भारतवासी आज गौरवान्वित हैं। हिंदुस्तान जिंदाबाद था..है.. और रहेगा।”
उत्कर्ष ने शेयर किया वीडियो
गदर 2 का दमदार प्रदर्शन जारी
'गदर 2' फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है। 11 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म देशभर से बड़ी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। फिल्म ने हाल ही में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है और बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।