फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG 2: माथे पर भस्म..गले में रुद्राक्ष..लंबी जटाओं में नजर आए अक्षय, नया पोस्टर देख यूजर्स बोले- हर हर महादेव

Mon, 03 Jul 2023 02:23 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पोस्टर में खिलाड़ी कुमार भगवान शंकर के रूप में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को एक्टर ने जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया तो फैंस उनके लुक को देखकर काफी इंप्रेस हुए और लगातार कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
ओएमजी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ओएमजी 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म के पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट की घोषणा की गई थी। अब एकबार फिर से इस फिल्म के दो पोस्टर साझा किए गए हैं। एक पोस्टर में खिलाड़ी कुमार भगवान शंकर के रूप में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को एक्टर ने जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया तो फैंस उनके लुक को देखकर काफी इंप्रेस हुए और लगातार कमेंट कर रहे हैं। इस पोस्ट को अक्षय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन


यह होगा पंकज त्रिपाठी का किरदार
वहीं दूसरे पोस्टर को पंकज त्रिपाठी से साझा किया है। पंकज ने इस फिल्म में अपने किरदार का खुलासा किया है। ओएमजी 2 में पंकज त्रिपाठी कान्ति शरण मुदगल के किरदार में नजर आएंगे। पोस्टर साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, टीजर जल्द आने वाला है और ओएमजी 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दिन सनी देओल की गदर 2 और रणबीर कपूर की एनिमल भी रिलीज होगी।





ऐसी हो सकती है कहानी
अक्षय कुमार की बात करें तो नए पोस्टर में अक्षय कुमार को एकदम अलग अवतार में देखा जा सकता है। लंबी जटाओं, गले में भस्म और रुद्राक्ष की माला पहले अक्षय, भोलेनाथ के अवतार में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का सब्जेक्ट यौन शिक्षा पर आधारित होगा। फिल्म कथित तौर पर कोर्ट रूम ड्रामा होगी, जिसमें एक नागरिक कोर्ट में जाता है, और स्कूलों में यौन शिक्षा को अनिवार्य करने की मांग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें