पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अक्षय कुमार इस फिल्म में भगवान शिव के दूत के रूप में नजर आए हैं। ये फिल्म भारत में स्कूल में सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड है। फिल्म को रिलीज से पहले काफी विवाद का सामना करना पड़ा। इसे ए सर्टिफिकेट मिला था साथ ही फिल्म को सनी देओल की गदर 2 से क्लैश भी करना पड़ा। बावजूद इसके 'ओएमजी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। अब फैंस को इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार है।
रिलीज डेट का खुलासा नहीं
बता दें कि हाल ही में ओएमजी 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर फिल्म के डायरेक्टर अमित राय ने खुलासा किया है। उन्होंने खुलासा किया है कि फिल्म का अनकट वर्जन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा। उनका कहना था कि हमने इस फिल्म को सभी के देखने के लिए बनाया था, लेकिन सेंसर बोर्ड ने इसपर अपनी आपत्ति जता दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि अब इस फिल्म को बिना किसी कट के ओटीटी पर रिलीज करेंगे। ओएमजी 2 की ओटीटी डेट का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। डायरेक्टर ने अभी तक रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी है।
इसे भी पढ़ें- Ameesha Patel: 'गदर' की मेकिंग के दौरान जमकर हुआ था अमीषा-अनिल शर्मा का झगड़ा, नहीं हुई थी कई दिन बात
किसपर होगी रिलीज
बता दें कि नियम है कोई भी फिल्म सिनेमाघरों पर रिलीज होने के चार हफ्तों बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है। ओएमजी 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को चार हफ्ते जैसे ही पूरे होंगे इसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार ओएमजी 2 जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। फिल्म के राइट्स जियो सिनेमा ने खरीदे हैं, हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।