फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG 2 Trailer: इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होगा 'ओएमजी 2' का ट्रेलर, अक्षय कुमार ने पोस्ट साझा कर किया एलान

Tue, 01 Aug 2023 07:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सेंसर बोर्ड द्वारा बिना कट के प्रमाणित किए जाने के बाद 'ओएमजी 2' के मेकर्स ने राहत की सांस ली है। दरअसल, फिल्म को बदलावों के साथ रिलीज करने की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की भगवान और भक्त के रिश्ते पर आधारित 'ओएमजी 2' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 2012 की हिट फिल्म 'ओएमजी - ओह माय गॉड' का सीक्वल है, जिसमें अक्षय और परेश रावल थे। 11 साल बाद फिल्म का सीक्वल बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का पहला टीजर रिलीज होते ही यह पचड़ों में फंस गई थी। हालांकि, अब सेंसर बोर्ड ने 'ओएमजी 2' को सर्टिफिकेट दे दिया है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान कर दिया है, जिसने अक्षय कुमार के फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। चलिए जानते हैं किस दिन आपको देखने मिलेगा 'ओएमजी 2' का ट्रेलर...

विज्ञापन

ओएमजी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
सेंसर बोर्ड द्वारा बिना कट के प्रमाणित किए जाने के बाद 'ओएमजी 2' के मेकर्स ने राहत की सांस ली है। दरअसल, फिल्म को बदलावों के साथ रिलीज करने की मंजूरी मिल गई है। इतना ही नहीं 'ओएमजी 2' को ए सर्टिफिकेट भी दे दिया गया है। इस खबर के आने के बाद से ही अक्षय कुमार के सभी फैंस खुशी से झूम उठे थे। ऐसे में फैंस की खुशी को दोगुना करने के लिए मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की तारीख की घोषणा भी कर दी है। जी हां, अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को ट्रेलर की रिलीज तारीख बताई। 
Karan Johar: शाहरुख-काजोल के साथ रणवीर-आलिया की तुलना पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, जवाब से की सबकी बोलती बंद

ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार द्वारा साझा की गई पोस्ट के अनुसार 'ओएमजी 2' का ट्रेलर 2 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। कुछ देर पहले अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आने वाली फिल्म 'ओएमजी 2' की नई झलक साझा की। इसे साझा करते हुए, अभिनेता ने फिल्म की टीम पर भरोसा करने के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया। इतना ही नहीं उन्होंने एलान किया कि 'ओएमजी 2' का ट्रेलर 2 अगस्त 2023 को रिलीज होगा।
विज्ञापन

ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'ओएमजी 2' के टीजर ने दर्शकों को दो गुटों में बांट दिया था। सोशल मीडिया पर जहां कुछ फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे थे, वहीं बहुत से दर्शकों ने टीजर के कुछ सीन की आलोचना की थी। इसके साथ ही फिल्म को सेंसर बोर्ड ने रिवाइजिंग कमेटी के हवाले कर दिया था। अब जाकर 'ओएमजी 2' की रिलीज की सभी तरह की दिक्कतें खत्म हुई हैं। ट्रेलर की रिलीज डेट के साथ ही अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट से फिल्म की रिलीज तारीख की भी पुष्टि कर दी है। यह फिल्म 11 अगस्त, 2023 को ही रिलीज होगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' से टकराएगी।  'ओएमजी 2' में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम और अरुण गोविल भी अहम भूमिका में हैं। 
Zinda Banda: 'जिंदा बंदा' के लिए करियर में पहली बार शाहरुख ने किया यह खास काम, कड़ी मेहनत कर हासिल की महारत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें