फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पत्नी से नहीं हैं मेरे सेक्स संबंधः ओम पुरी

Thu, 29 Aug 2013 06:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी अपनी पत्नी नंदिता पुरी के इन आरोपों को खारिज किया है कि उनके संबंध उनकी पहली पत्नी सीमा के साथ हैं। ओम पुरी ने कहा है कि मेरी हालत अब सेक्स करने की नहीं है।
विज्ञापन


ओम पुरी पर उनकी पत्रकार पत्नी नंदिता पुरी ने घरेलू हिंसा के साथ मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। हालांकि गिरफ्तारी बचाने के लिए उन्होंने अग्रिम जमानत ले ली है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से इस मसले पर बातचीत में ओम पुरी ने कहा कि मुझ पर लगे आरोप गलत हैं। हां, ये सही है कि मै अपनी पूर्व पत्नी सीमा कपूर से मिलता-जुलता हूं, लेकिन मेरे साथ उनके शारीरिक संबंध नहीं हैं।
विज्ञापन


ओम पुरी ने कहा कि मेरी उम्र इतनी हो गई कि मेरे हाथ चेक करने में हिलते हैं। मैं नर्वस सिस्टम की बीमारी से ग्रस्त रहता हूं। ऐसे में किसी के साथ मारपीट करना या सेक्स करना मेरे लिए संभव नहीं है।

ओमपुरी ने कहा कि मेरे घर में डंडे जैसा कुछ नहीं है, इसलिए ये इल्जाम पूरी तरह से गलत है कि मैंने नंदिता को डंडे से मारा है। ओमपुरी कहते हैं कि मेरे घर में एक सजावटी बंबू ट्री जरूर है लेकिन उसका इस्तेमाल किसी के साथ मारपीट में नहीं कर सकते।

ओमपुरी ने नंदिता पुरी के इस आरोप से भी इनकार किया है कि वह नंदिता को घर खर्च के लिए पैसे नहीं देते थे। ओमपुरी ने इस बातचीत में घर खर्च का पूरी ब्योरा भी दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें