फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘छोटा बच्चा जान के…’ नए रंग-ढंग में पुराने गाने की हुई वापसी, फिल्म ‘ओह माय डॉग’ के बाल कलाकार जमकर थिरके

Mon, 03 Aug 2026 03:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Ohh My Dog Song Chota Bacha Release: पकंज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘ओह माय डॉग’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म के मेकर्स ने इसका एक गाना ‘छोटा बच्चा जान के…’ रिलीज किया है। यह एक चर्चित और पुराना गाना है, जिसे नए अंदाज में पेश किया गया है। 

विज्ञापन
फिल्म 'ओह माय डॉग' का गाना 'छोटा बच्चा...' हुआ रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@tips
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘ओह माय गॉड’ फेम निर्देशक अमित राय की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ कुछ दिनों में रिलीज होगी। इस फिल्म में हिट गाने ‘छोटा बच्चा जान के हमको ना समझाना रे…’ भी शामिल किया गया है। इस गाने में फिल्म के बाल कलाकार कमाल का डांस कर रहे हैं। यहां देखिए, गाने की एक झलक। 

गाने को दिया गया है माॅडर्न ट्विस्ट 

विज्ञापन

डायरेक्टर अमित राय की अगली फिल्म है ‘ओह माय डॉग’ में ‘छोटा बच्चा जान के…’ गाने को मॉडर्न ट्विस्ट दिया गया है। फिल्म की कहानी बच्चों और डॉग की दोस्ती पर है तो गाने में भी बच्चे डांस रहे हैं, वहीं दो डॉग्स भी दिखाई दे रहे हैं। यह गाना टिप्स ने अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफाॅर्म पर साझा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'ओह माय डॉग' - फोटो : इंस्टाग्राम@ raiamitbabulal

कब रिलीज होगी फिल्म? 
फिल्म ‘ओह माय डॉग’ पहले 31 जुलाई को रिलीज हो रही थी लेकिन बड़ी फिल्मों के आगे पर्याप्त थिएटर स्क्रीन ना मिलने के कारण मेकर्स ने इसे आगे बढ़ा दिया। अब यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल, विजय मिश्रा और सुलाख्याना बरुआ जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में 250 से ज्यादा डॉग्स भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें