महिमा चौधरी की ‘डुप्लीकेट’
इस पोस्ट के बाद फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे भी बिल्कुल यही लगा, वो महिमा चौधरी की कॉपी लगती हैं।’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘उसका साइड लुक बिल्कुल महिमा जैसा है।’
एक और फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘अगर हैना मॉन्टेना और महिमा चौधरी का बच्चा होता, तो शायद ऐसा दिखता।’ कई लोगों ने तो उन्हें फिल्म ‘परदेस’ वाली महिमा चौधरी का ‘डुप्लीकेट’ तक बता दिया।
मिका अब्दल्ला के बारे में
बता दें कि मिका अब्दल्ला एक मशहूर अमेरिकी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘प्रोजेक्ट Mc²’ से पहचान बनाई थी। इसके अलावा वह ‘S.W.A.T.’, ‘द फ्लैश’ और ‘सूट्स एलए’ जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- आर माधवन का फूटा गुस्सा, बिना अनुमति वीडियो इस्तेमाल करने पर हेल्थ ब्रांड को जमकर लताड़ा; भेजा लीगल नोटिस