फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर माधवन का फूटा गुस्सा, बिना अनुमति वीडियो इस्तेमाल करने पर हेल्थ ब्रांड को जमकर लताड़ा; भेजा लीगल नोटिस

Wed, 20 May 2026 03:48 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

R Madhavan: एक्टर आर माधवन ने एक हेल्थकेयर ब्रांड पर बिना अनुमति उनके इंटरव्यू की क्लिप इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर माधवन ‘धुरंधर’ फिल्म के बाद से ही चर्चाओं में हैं। इसी बीच अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ब्रांड को लताड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी इजाजत के बगैर ब्रांड के प्रचार के लिए उनका नाम इस्तमाल किया गया है। 

क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

आर माधवन ने बताया कि ब्रांड ने उनकी वीडियो क्लिप को ऐसे दिखाया, जैसे वह उनके प्रोडक्ट का प्रचार कर रहे हों। इस मामले में उन्होंने लीगल नोटिस भी भेज दिया है।

माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि कुछ लोग और कंपनियां कैसे सोच लेते हैं कि वे किसी के इंटरव्यू का हिस्सा उठाकर उसे अपनी एड की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने साफ कहा कि बिना अनुमति किसी की वीडियो को एंडोर्समेंट की तरह दिखाना गलत है।

विज्ञापन को बताया ‘फ्रॉड’
उन्होंने लोगों को सावधान रहने की सलाह देते हुए इस विज्ञापन को ‘फ्रॉड’ बताया। माधवन ने कहा कि उस रील को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह खुद उस प्रोडक्ट को प्रमोट कर रहे हैं, जबकि उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस तरह लोग जनता को गुमराह करेंगे, तो कोई उन पर भरोसा कैसे करेगा।

विज्ञापन

एक्टर के रिएक्शन के बाद डिलीट हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि अब डिलीट हो चुकी उस रील में माधवन के एक इंटरव्यू की क्लिप का इस्तेमाल किया गया था। वीडियो में एक शख्स खुद को डॉक्टर बताते हुए अभिनेता के ट्रांसफॉर्मेशन की बात कर रहा था और उसी के जरिए प्रोडक्ट का प्रचार किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें- Amitabh Bachchan: दो दिन से अस्पताल में भर्ती हैं अमिताभ? सोशल मीडिया पर हुए कई दावे; बिग बी ने यूं दिया जवाब

विज्ञापन

आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy
आर माधवन का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो आर माधवन पिछले साल ‘केसरी 2’, ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे। वहीं 2026 में उन्होंने ‘धुरंधर 2’ में अजय सान्याल का किरदार दोबारा निभाया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें