फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरा इंतकाम देखेगी' के सिंगर कृष्णा बेउरा ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस, कहा- 'किसी ने भी मेरी बढ़ने में मदद नहीं की'

Tue, 16 Jun 2020 10:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सिंगर कृष्णा बेउरा ने साझा किया अपना एक्सपीरियंस।
  • सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, 'I'M Depressed'
विज्ञापन
कृष्णा बेउरा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर में आत्महत्या कर ली। सुशांत के आत्महत्या करने की वजह उनका डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। वहीं अब सुशांत के बाद फिल्म इंडस्ट्री दो फाड़ नजर आ रही है। मनोरंजन जगत से अब तमाम कलाकार अपने डिप्रेशन में होने की बात लेकर आगे आ रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं 'मैं जहां रहूं' और 'मेरा इंतकाम देखेगी' गाने के सिंगर कृष्णा बेउरा।

विज्ञापन


कृष्णा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए कृष्णा ने बॉलीवुड में अपने साथ हुए व्यवहार के बारे में और डिप्रेशन को लेकर बात की है। कृष्णा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं डिप्रेस्ड हूं, जी हां आपने सही पढ़ा। कई वर्षों से। 'मौला मेरे ले ले मेरी जान' को छोड़कर बाकी सभी गाने जो मैंने बॉलीवुड के लिए गाए थे, वे सभी मीडिया द्वारा दूसरों को दिए गए थे। आपको याद दिला दूं कि सभी सुपरहिट हैं।

विज्ञापन

"ये दिन दहला देने वाला है जब लोग आपसे पूछते हैं, 'ओह ये गाना आपने गाया है?' आप नहीं जानते कि कैसा लगता है जब आपको छोड़ दिया जाए। हर बार आपको लोगों को RESUME देना होता है। अभिनेता संजय दत्त और कलीम खान को छोड़कर किसी ने भी मुझे इस उद्योग में बढ़ने में मदद नहीं की। मैं उनका ऋणी हूं। हां क्योंकि मैं एक मध्यम वर्गीय परिवार से हूं, न कि एक अमीर आदमी जो विदेश से आया है और अचानक स्वीकार कर लिया गया है, क्योंकि वह एक दोस्त की तरह संगीतकार से आंख मिलाकर बात कर सकता है। मैं पुराने समय का हूं क्योंकि मैंने सम्मान दिया और मैं विनम्र था। इसलिए मूर्ख माना जाता हूं।

"हिमेश जी को छोड़कर किसी और संगीतकार ने मुझे हिट देने के बाद भी नहीं दोहराया। मैं सभी के लिए अच्छा था, कभी किसी से नहीं लड़ा, कई बार मैंने संबंध बनाने के लिए पैसे भी नहीं लिए। लेकिन कुछ भी मदद नहीं की। फिर भी मैं उन सभी संगीतकारों का धन्यवाद करता हूं जो मुझे उनके गाने के लिए पसंद करते हैं। मैं अपने यूट्यूब चैनल के लिए जो कंटेट बनाया हूं वो लोगों को पसंद नहीं आता। क्योंकि लोग मुझे ट्रोल करने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं। मेरे फेसबुक पर 80 प्रतिशत लोग सिर्फ मेरी सूची में नंबर जोड़ रहे हैं और कुछ नहीं।"

पोस्ट के अंत में कृष्णा ने लिखा, 'मैं अपने सभी भारतीय, विदेशी और ओडिशा के फैंस का धन्यावाद करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे और मेरे संगीत का समर्थन किया है। मैं उनके लिए लड़ूंगा। लेकिन मैं क्विट नहीं करूंगा। क्विट करना बाहर निकलने का रास्ता नहीं है। यहां चारों ओर बहुत नेपोटिज्म है। लेकिन एक दिन भगवान सुनेगा और मेरे एफर्ट्स को सम्मान मिलेगा। जय साईं नाथ'।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कृष्णा बेउरा ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन और सुपरहिट गाने दिए हैं। नमस्ते लंदन का 'मैं जहां', शादी में जरूर आना का 'मेरा इंतकाम देखेगी' और शाह का रुतबा जैसे कई गाने गाए हैं।

पढ़ें: कृति सेनन ने किया सुशांत के लिए भावुक पोस्ट, लिखा- 'काश तुम्हारे अंदर जो टूटा हुआ था उसे मैं...'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें