साउथ की लेडी सुपरस्टार मानी जाने वाली नयनतारा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। अभिनेत्री इस समय के साथ अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ मे वयस्त होने के बाद भी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पूरा फोकस कर रही हैं। नयनतारा फिल्मों में लगातार अपनी दमदार परफॉर्मेंस से फैंस का मनोरंजन करती रही हैं। उनकी पिछली रिलीज हुई लव ट्राएंगल फिल्म 'काथुवाकुला रेंदु काधल' में खतीजा के किरदार को निभाकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब अभिनेत्री एक बार फिर अपनी आगामी फिल्म 'O2' से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। नयनतारा की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की पहली झलक इसके टीजर के रूप में सबके सामने आ गई है।