फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: होली से पहले ही उड़े 'ओ रोमियो' के रंग; 'तू या मैं' भी पस्त; जानिए बाकी फिल्मों का हाल

Fri, 20 Feb 2026 07:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'ओ रोमियो' और शनाया कपूर और आदर्श गौरव की 'तू या मैं' सिनेमाघरों में लगी हैं। दोनों फिल्मों ने कल गुरुवार को कैसा कलेक्शन किया? पढ़िए
विज्ञापन
ओ रोमिया-तू या मैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाघरों में वैलेंटाइन डे से पहले 13 फरवरी को दो फिल्में रिलीज हुई थीं। शाहिद कपूर अभिनीत 'ओ रोमियो' और शनाया कपूर की 'तू या मैं'। इसके अलावा सनी देओल की 'बॉर्डर 2' थिएटर्स में एक महीना पूरा करने वाली है। वहीं, रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' भी लगी हुई है। तीनों फिल्मों ने कल गुरुवार को कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए 

विज्ञापन

ओ रोमियो - फोटो : सोशल मीडिया
'ओ रोमियो' का बॉक्स ऑफिस
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत यह फिल्म रिलीज से पहले काफी चर्चा में रही। हालांकि, कमाई के मामले में यह फिल्म दमखम नहीं दिखा पा रही है। एक सप्ताह में यह फिल्म 50 करोड़ रुपये भी पूरे नहीं कर पाई है। शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' ने छठे दिन 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को सातवें दिन इसने 3.15 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का टोटल कलेक्शन 47.15 करोड़ रुपये हो चुका है।

फिल्म 'तू या मैं' - फोटो : X
'तू या मैं' लाखों में सिमटी
फिल्म 'ओ रोमियो' के साथ ही सिनेमाघरों में 13 फरवरी को शनाया कपूर और आदर्श गौरव की 'तू या मैं' भी रिलीज हुई थी। यह फिल्म रोमांटिक थ्रिलर है। ये फिल्म थाई सर्वाइवल थ्रिलर/हॉरर 'द पूल' का रीमेक है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह लाखों में कमाई कर रही है। फिल्म ने बुधवार को 35 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को सातवें दिन 34 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 4.39 करोड़ रुपये हो चुका है।

बॉर्डर 2 - फोटो : X
'बॉर्डर 2' का कैसा है हाल?
फिल्म 'बॉर्डर 2' को सिनेमाघरों में महीनाभर पूरा होने वाला है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन अभिनीत फिल्म ने बुधवार को 55 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को 28वें दिन भी इसने 55 लाख रुपये कमाए। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 324.35  करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

फिल्म 'मर्दानी 3' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
जानिए 'मर्दानी 3' का हाल
रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म 'मर्दानी 3' सिनेमाघरों में 30 जनवरी को रिलीज हुई थी। यशराज फिल्म्स की लोकप्रिय फ्रेंजाईजी की यह तीसरी कड़ी कमाई के मामले में दम नहीं दिखा पाई है। 20 दिन बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी तक नहीं लगा पाई है। बुधवार को 20वें दिन 'मर्दानी 3' ने 45 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को 21वें दिन भी इसने इतना ही कारोबार किया। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 46.30  करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें