शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है एक नई फिल्म के साथ। इस बार ये जोड़ी ला रही है फिल्म ‘ओ रोमियो’। घोषणा के बाद से ही दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आज फिल्म का टीजर सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल है। यूजर्स को टीजर काफी पसंद आ रहा है। जानते हैं ‘ओ रोमियो’ का टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए कैसे रिएक्शन…
अरिजीत की आवाज और शाहिद के लुक ने किया प्रभावित
‘ओ रोमियो’ के टीजर में शाहिद कपूर एक बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। शाहिद के इस अंदाज को अधिकांश यूजर्स पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने टीजर की तारीफ करते हुए टीजर में अरिजीत सिंह की आवाज में सुनाई दे रहे गाने की तारीफ की है। एक अन्य यूजर ने टीजर की प्रशंसा में लिखा, ‘टीजर कमाल का है, एकदम जबरदस्त और सिनेमैटोग्राफर तो इंटरनेशनल लेवल का है। 'ओ रोमियो' का बैकग्राउंड स्कोर और तृप्ति का आखिरी बैकग्राउंड गाना रोंगटे खड़े कर देता है। शाहिद का टैटू वाला लुक तो कमाल है।
एक्शन पर फिदा हुए फैंस
कुछ और नेटिजेंस ने भी टीजर की सराहना की है। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘जबरदस्त एक्शन, स्टाइलिश सीन, कलाकारों का उत्साह वास्तविक है। हालांकि, कहानी के बारे में अभी भी कुछ भी नहीं पता है।’ एक यूजर ने टीजर की तारीफ करते हुए विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी की वापसी को लेकर उत्साह जाहिर किया। जबकि एक यूजर ने टीजर को दिल दहला देने वाला बताते हुए शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस की तारीफ की है। वहीं एक यूजर ने टीजर में फरीदा जलाल की तारीफ की है। उनके इमोशन और डायलॉग की जमकर प्रशंसा की है।
13 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बननी 'ओ रोमियो' को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में शाहिद के अलावा बड़ी कास्ट नजर आने वाली है, जिसमें नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल जैसे सितारे शामिल हैं। 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।