फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पारो पिनाकी की कहानी’ का टीजर रिलीज, दिखेगी अनोखी लव स्टोरी

Sat, 10 Jan 2026 01:56 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Paro Pinaki Ki Kahani Teaser Release: नए कलाकारों से सजी एक नई व अनोखी लव स्टोरी ‘पारो पिनाकी की कहानी’ का टीजर आज जारी हुआ है। जानिए इस टीजर में क्या है खास…
विज्ञापन
पारो पिनाकी की कहानी का टीजर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सफाईकर्मी और सब्जी विक्रेता के बीच की लव स्टोरी दिखाने वाली अनोखी कहानी ‘पारो पिनाकी की कहानी’ का टीजर आज रिलीज किया गया है। प्यार, इमोशन और ट्विस्ट से भरपूर इस टीजर को देखने के बाद फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ गया है। यहां देखें कैसा है टीजर…

विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

ऐसी है फिल्म की कहानी
पिनाकी जो एक मैनहोल सफाईकर्मी है, सब्जी विक्रेता मरियम से बेहद प्यार करता है। दोनों एक छोटे कस्बे से हैं, लेकिन काम के लिए शहर आते-जाते रहते हैं। ट्रेन के शौचालय में उनकी रोजाना की मुलाकातों के दौरान उनका अनोखा प्रेम परवान चढ़ता है। एक दिन मरियम नहीं आती, जिससे पिनाकी चिंतित और हताश हो जाता है। उसे ढूंढने के लिए पिनाकी एक खतरनाक यात्रा पर निकल पड़ता है। इस दौरान क्या-क्या नए राज खुलते हैं और किस तरह से वो गुजरता है ये फिल्म में देखने को मिलेगा। अंत में क्या पिनाकी मरियम को ढूंढ पाएगा या नहीं, ये फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। अभी सिर्फ फिल्म का टीजर सामने आया है। फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है।

सामाजिक मुद्दे पर भी बात करती है फिल्म
1 मिनट 26 सेकंड के इस ट्रेलर में प्यार और रोमांस से लेकर इमोशन, ट्रैजेडी और सामाजिक मुद्दे पर प्रहार भी देखने को मिलता है। टीजर मे लड़कियों को जबरन उठाकर उनसे शादी करने की समस्या को भी दिखाया गया है। जिससे ये पता चलता है कि ‘पारो और पिनाकी की कहानी’ एक सामाजिक मुद्दे पर भी बात करती है। 

रुद्र जादौन ने किया है निर्देशन
रुद्र जादौन द्वारा निर्देशित ‘पारो पिनाकी की कहानी’ में इशिता सिंह और संजय बिश्नोई प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में धनंजय सरदेशपांडे, हनुमान सोनी, प्रेरणा मोहोड़, मदन देवधर, संजय ढोले, हेमंत कदम और योगेश सुधाकर कुलकर्णी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें