'ओ रोमियो' की बीटीएस तस्वीरें
साजिद नाडियाडवाला ने आज इंस्टाग्राम पर 'ओ रोमियो' के गाने 'आशिकों की कॉलोनी' की कई बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही इस पोस्ट के साथ निर्माताओं ने यह भी जानकारी दी है कि यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। यह दूसरा गाना है, इससे पहले रोमांटिक ट्रैक 'हम तो तेरे ही लिए थे' रिलीज हुआ था। अरिजीत सिंह द्वारा गाए गए पहले गाने में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी नजर आए थे। इसके बोल गुलजार ने लिखे हैं और संगीत विशाल भारद्वाज ने तैयार किया है।
क्या 'ओ'रोमियो' असली जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' के एक किरदार पर बनी है। यह किरदार गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की जिंदगी से जुड़ा है। फिल्म में असली अपराध की कहानियां डाली गई हैं, जो दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आएगी।
विशाल भारद्वाज की वापसी
'ओ'रोमियो' विशाल भारद्वाज की सिनेमा में वापसी की निशानी है। विशाल भारद्वाज को 2000 के दशक की शुरुआत में 'मकबूल' और 'ओमकारा' जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'कमीने', 'हैदर', और '7 खून माफ' जैसी फिल्में भी बनाईं। 2018 में 'पटाखा' के बाद उन्होंने नेटफ्लिक्स पर 'खुफिया' और सोनीलिव पर 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलांग वैली' जैसी सीरीज बनाईं। अब 'ओ'रोमियो' से वे लंबे समय बाद थिएटर में धमाकेदार वापसी कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी 'ओ रोमियो'?
'ओ रोमियो' वैलेंटाइन डे पर थिएटर में रिलीज होगी। यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हो रही है, जो वैलेंटाइन डे के मौके पर आ रही है। इसमें नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया जैसे मशहूर कलाकार हैं।
यह भी पढ़ें: भारती सिंह ने किया दूसरे बेटे का नामकरण, शेयर कीं प्यारी तस्वीरें; सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं