धीमी शुरुआत
‘ओ रोमियो’ को लेकर रिलीज से पहले ही चर्चाएं तो काफी थीं, लेकिन क्या बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को उन चर्चाओं का कोई लाभ मिला है या नहीं? इसका पता अब कलेक्शन से चलेगा। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर सिर्फ 5.71 करोड़ रुपए की ही कमाई कर पाई है। हालांकि, अभी ये आंकड़े देर रात तक बदलेंगे। ऐसा में देखना ये है कि पहले दिन फिल्म का कलेक्शन कहां तक पहुंचता है?
ओ रोमियो वर्सेस तू या मैं
- फोटो : सोशल मीडिया
‘तू या मैं’ पर भारी पड़ी ‘ओ रोमियो’
‘ओ रोमियो’ के सामने शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सर्वाइवल-थ्रिलर ‘तू या मैं’ की चुनौती है। यह फिल्म भी आज ही रिलीज हुई है। ‘तू या मैं’ ने खबर लिखे जाने तक अपने पहले दिन सिर्फ 18 लाख रुपए ही जुटा पाए हैं। ऐसे में अभी तक तो ‘ओ रोमियो’ धीमी शुरुआत के बावजूद ‘तू या मैं’ पर भारी पड़ रही है।