फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mardaani 3 Success Party: रानी ने मनाया 'मर्दानी 3' की सफलता का जश्न, कॉलेज की छात्राओं संग केक काटा

Fri, 13 Feb 2026 06:30 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Rani Mukherji Celebrating Mardani 3: रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया। इसी बीच शुक्रवार को रानी ने कॉलेज  छात्राओं के साथ फिल्म की सफलता का जश्न मनाया। देखें वीडियो और तस्वीरें...
विज्ञापन
रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। रानी के अभिनय की फिल्मी दुनिया के बाकी स्टार्स ने भी काफी तारीफ की। इस फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से करते हुए रानी ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर भी खूब चर्चा की थी। अब फिल्म के सफल होने के बाद रानी जश्न मनाने मुंबई के एक कॉलेज में पहुंची।
विज्ञापन

रानी ने किया 'मर्दानी 3' का सक्सेस सेलिब्रेशन 
अपनी फिल्म 'मर्दानी 3' के रिलीज और फिल्म के प्रमोशन पर रानी ने काफी मेहनत की थी। कभी मंदिर तो कभी बच्चों के बीच एक्ट्रेस को देखा गया था। फिल्म रिलीज हुई और दर्शकों को काफी पसंद आई। अब अभिनेत्री अपनी फिल्म मर्दानी 3 की सफलता को सेलिब्रेट करने पहुंची हैं। वह मुंबई स्थित एक कॉलेज में पहुंचीं और उन्होंने संस्थान की महिला छात्राओं के साथ जमकर एंजॉय किया । रानी ने केक काटा और अपनी फैंस के साथ कई फोटोज क्लिक करवाए। 

 
विज्ञापन




 'मर्दानी 3' की अब तक की कमाई

आपको बता दें कि 'मर्दानी 3', मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसके निर्देशक अभिराज मीनावाला हैं। इसमें रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद अहम किरदारों में हैं। खबर लिखे जाने तक इस फिल्म 15 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 41.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

कोलकाता भी पहुंचीं अभिनेत्री रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी हाल ही में बंगाली अभिनेत्री देबाश्री रॉय के साथ कोलकाता के काली घाट पर भी नजर आईं थीं। रानी ने 2025 में फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। उनकी रिशतेदार और अभिनेत्री देबाश्री को काफी समय लगभग तीस साल पहले 'उन्नीशे अप्रैल' के लिए सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें