फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: न 'ओ रोमियो' न 'दो दीवाने...'; रविवार की छुट्टी में किसने मारी बाजी? जानिए 'अस्सी' का हाल

Mon, 23 Feb 2026 09:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Report: थिएटर्स में इन दिनों 'अस्सी', 'दो दीवाने सहर में' और 'ओ रोमियो' जैसी फिल्में लगी हैं। रविवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है? पढ़िए इस रिपोर्ट में...
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों सिनेमाघरों में यूं तो फिल्मों की बहार है। मगर, कमाई के मामले में सबका लगभग एक सा ही हाल है। रिलीज से पहले जिन फिल्मों की जबर्दस्त चर्चा रही, वो भी कमाई के मामले में कोई जादुई प्रदर्शन तो छोड़िए, औसत भी नहीं करती दिख रहीं। शाहिद कपूर अभिनीत 'ओ रोमियो' रिलीज के दस दिन बाद भी 100 करोड़ी नहीं बन पाई। वीकएंड में इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन जुटाया? जानिए

विज्ञापन

ओ रोमियो - फोटो : सोशल मीडिया
'ओ रोमियो'
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मगर, बॉक्स ऑफिस पर यह कमजोर साबित होती दिख रही है। इस फिल्म ने पहले सप्ताह 47.1 करोड़ रुपये कमाए। अब यह दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। वीकएंड पर इसकी कमाई में इजाफा जरूर देखा गया, मगर कोई खास नहीं। शनिवार को नौवें दिन इसने 3.4 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, रविवार को इसने  3.25  करोड़ रुपये का प्रदर्शन किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन  55.91 करोड़ रुपये हो चुका है।

'दो दीवाने सहर में' - फोटो : X
'दो दीवाने सहर में'
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'दो दीवाने सहर में' 20 फरवरी को थिएटर्स में लगी। मगर, इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का जोर भी कमाई के मामले में चलता नहीं दिख रहा है। कल, रविवार की छुट्टी में इसने सिर्फ 1.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 4.18 करोड़ रुपये हुआ है।

अस्सी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'अस्सी'
तापसी पन्नू और कनी कुश्रुति अभिनीत फिल्म 'अस्सी' खूब चर्चा बटोर रही है। इसके विषय से लेकर तापसी के अभिनय तक हर चीज दर्शक सराह रहे हैं। मगर, कलेक्शन के मामले में यह भी पीछे ही है। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने रविवार की छुट्टी में 1.47 करोड़ रुपये कमाए थे। अनुभव सिन्हा निर्देशित इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 4.07  करोड़ रुपये हो चुका है। 
विज्ञापन

तू या मैं फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
'तू या मैं'
आदर्श गौरव  और शनाया कपूर अभिनीत फिल्म 'तू या मैं' सिनेमाघरों में शाहिद की 'ओ रोमियो' के साथ रिलीज हुई थी। इस फिल्म की हालत यह है कि 10वें दिन तक आते-आते शायद इसकी छुट्टी हो गई है। फिलहाल कल रविवार की कमाई के इसके आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें