आलिया के रेड कार्पेट लुक की भी हो रही चर्चा
बाफ्टा में बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म का अवॉर्ड फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' को मिला। ये इसी साल ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेटेड है। फैंस को आलिया का बाफ्टा का लुक भी बेहद पसंद आया है। एक्ट्रेस ने गुच्ची का सिल्वर गाउन पहना था, जिसके साथ उन्होंने एक सफेद स्टॉल भी कैरी किया। रेड कार्पेट पर आलिया का जलवा खूब जोर-शोर से बिखरा।
यह खबर भी पढ़ेंः BAFTA 2026: भारतीय फिल्म ‘बूंग’ ने पहली बार जीता बाफ्टा अवॉर्ड, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ का रहा दबदबा
बाफ्टा में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय अभिनेत्री बनीं आलिया
आलिया भट्ट बाफ्टा में पहुंचने वाली तीसरी भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। उनसे पहले प्रियंका चोपड़ा औ दीपिका पादुकोण भी बाफ्टा में अवॉर्ड प्रेजेंट कर चुकी हैं। बात करें आलिया के वर्क फ्रंट की, तो उनकी दो फिल्में 'अल्फा' और 'लव एंड वॉर' आनी हैं, जिसकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।