फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणा ईरानी: पति के निधन के 50 दिन बाद काम पर लौटीं एक्ट्रेस, भावुक वीडियो किया शेयर; फैंस को दिया धन्यवाद

Mon, 19 Oct 2026 05:46 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aruna Irani: पति और फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन के 50 से ज्यादा दिन बाद दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने दोबारा काम शुरू कर दिया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। 
विज्ञापन
अरुणा ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम @arunairanikohli
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणा ईरानी एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। इस मुश्किल समय में फैंस और चाहने वालों से मिले प्यार ने उन्हें हिम्मत दी है। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह भावुक नजर आईं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने पति के निधन के बाद साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन


पति के निधन के बाद पहली बार आईं सामने
अरुणा ईरानी ने रविवार को यह वीडियो शेयर किया। पति के निधन के बाद यह पहली बार है, जब उन्होंने सार्वजनिक रूप से इस बारे में बात की है। वीडियो में वह अपने चाहने वालों से मिले प्यार और समर्थन के बारे में बात करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि इस मुश्किल समय में लोगों के प्यार ने उन्हें दुख से उबरने में काफी मदद की है।

अभिनेत्री ने कहा, 'कुकू जी के निधन के बाद आप सभी ने मुझे जो प्यार और अपनापन दिया है, उसके लिए मैं दिल से आपकी बहुत-बहुत आभारी हूं।' उन्होंने आगे बताया कि लोगों के इस प्यार ने उन्हें मुश्किल समय से निकलने की ताकत दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

कुकु कोहली, अरुणा ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस से की खास अपील
अरुणा ईरानी ने बताया कि लोगों से मिले प्रोत्साहन और हौसले की वजह से ही वह दोबारा काम पर लौट पाई हैं। उन्होंने अपने चाहने वालों से अपील की कि वे जिंदगीभर इसी तरह उन्हें अपना प्यार और साथ देते रहें।

अभिनेत्री के इस वीडियो पर फिल्म और टेलीविजन जगत के कई लोगों के साथ-साथ उनके फैंस ने भी रिएक्शन दिया। लोगों ने उन्हें हिम्मत रखने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

देखें वीडियो-

25 अगस्त को हुआ था कुकू कोहली का निधन
  • 80 साल की अरुणा ईरानी के पति और फिल्ममेकर कुकू कोहली का 25 अगस्त को 77 साल की उम्र में निधन हो गया था।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
  • मुंबई में उनके अंतिम संस्कार के दौरान अरुणा काफी दुखी नजर आई थीं।
  • ओशिवारा श्मशान घाट पर कुकू कोहली का अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन

अरुणा ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम@arunairanikohli
इस फिल्म में नजर आई थीं अरुणा ईरानी
अरुणा ईरानी अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभा चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ओ'रोमियो' में देखा गया था, जो इसी साल रिलीज हुई थी। अब पति को खोने के गम के बीच काम पर उनकी वापसी को फैंस से मिल रहे प्यार और हिम्मत से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- ममिता बैजू: हाइएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्म बनी 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट', एक्ट्रेस ने की डायरेक्टर की तारीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें