स्टोरी शेयर कर दी जानकारी
नुसरत ने स्टोरी पर एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, "इट्स ए रैप।" शेयर की गई इस फोटो में एक्ट्रेस पिंक शर्ट में केक के पीछे खड़े पोज देते हुए नजर आ रही हैं। फिल्म की शूटिंग इराक में की गई है साथ ही फिल्म की कहानी इसके इर्द-गिर्द घूमती है कि कैसे एक व्यक्ति रेगिस्तान की जमीन में फंसने जैसी विपरीत परिस्थितियों में अपनी क्षमताओं का एहसास करता है।
फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार
इस फिल्म का डायरेक्टशन डायरेक्टर प्रणय मेश्राम ने किया गया है। प्रणय ने कई सारे प्रोजेक्टस में एक सहयोगी निदेशक के रूप में काम किया है। इस फिल्म के साथ वह खुद को बतौर निर्देशक के रूप में शुरुआत करेंगे। वहीं, फिल्म के रिलीज डेट के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- Kichcha Sudeepa: लंबे ब्रेक के बाद काम पर लौटे किच्चा सुदीप, पोस्ट साझा कर फैंस को दी अगली फिल्म की जानकारी
'सेल्फी' में आईं थी नजर
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो नुसरत हाल ही में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'सेल्फी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा एक्टर इमरान हाशमी और डायना पेंटी भी मुख्य किरदार में नजर आए थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का मनोरंजन करने में असफल साबित हुई।
यह भी पढ़ें- Prabhas: नानी की 'दशहरा' देख खुश हुए प्रभास, पोस्ट साझा कर बोले- हमें और ऐसी फिल्में बनानी चाहिए