फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुसरत भरूचा: काम के सिलसिले में बाली पहुंची एक्ट्रेस हुईं हादसे का शिकार! अस्पताल में इलाज जारी; जानें अपडेट

Thu, 01 Oct 2026 04:48 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nushrratt Bharuccha Accident: नुसरत इन दिनों काम के सिलसिले में बाली गई हुई थीं। खबर सामने आई है कि वहां एक्ट्रेस हादसे की शिकार हो गईं हैं। हालांकि उनकी टीम की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
हादसे की शिकार हुईं नुसरत भरूचा! - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री नुसरत भरूचा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काम के सिलसिले में बाली पहुंची एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हादसे का शिकार हो गईं। इस मामले पर अमर उजाला ने नुसरत की टीम से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में नुसरत भरूचा को चोट लगी है, जिसके बाद उन्हें बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। हालांकि उनकी टीम की ओर से इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। 

सूत्रों ने बताया कि नुसरत एक वर्क कमिटमेंट के लिए बाली पहुंची थीं और उन्होंने वहां अपना स्टे कुछ दिनों के लिए बढ़ा दिया था। इसी दौरान वह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का शिकार हो गईं। हादसे में उन्हें चोट आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उन्हें किस तरह की चोट लगी है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम-@nushrrattbharuccha
बाली में बढ़ाया था अपना स्टे
नुसरत भरूचा ने करीब एक हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर बाली वेकेशन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। तस्वीरों में वह छुट्टियों का आनंद लेती नजर आई थीं। अब हादसे के बाद उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई है।

फिलहाल अभिनेत्री की मेडिकल कंडीशन को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।

टाइगर श्रॉफ की फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस
वर्कफ्रंट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुसरत अभिनेता टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म का हिस्सा बन गई हैं। यह फिल्म टाइगर और नुसरत की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी।

हालांकि, फिल्म में नुसरत के किरदार के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनका रोल सिर्फ एक पारंपरिक फीमेल को-लीड तक सीमित नहीं होगा, बल्कि कहानी में उसकी अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ, नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में ये सितारे भी आएंगे नजर
  • टाइगर श्रॉफ और नुसरत भरूचा के अलावा फिल्म में पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
  • बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का निर्माण विक्की जैन अपने नए प्रोडक्शन बैनर VJ Frames के तहत कर रहे हैं।
  • यह बतौर प्रोड्यूसर उनका डेब्यू भी होगा।
  • नुसरत भरूचा को आखिरी बार सोहम शाह के साथ फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ में देखा गया था। 

ये भी पढ़ें- काॅफी विद करण: क्यों खत्म होने जा रहा चर्चित शो? हार्दिक से दीपिका-सलमान तक हुए शामिल; इन बयानों से मचा बवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें