फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noorani Chehra: नवाजुद्दीन और नुपुर की फिल्म 'नूरानी चेहरा' की शूटिंग शुरू, सामने आया दिलचस्प टीजर पोस्टर

Mon, 14 Feb 2022 11:04 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

 'नूरानी चेहरा'  एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है जिसके जरिए लोगों को उनकी शख्सियत से जुड़े एक अहम पहलू को लेकर सामाजिक संदेश देने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
नूरानी चेहरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 फरवरी यानि वैलेंटाइन्स डे के बेहद खास मौके पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नुपुर सैनन की अनूठी लव स्टोरी वाली फिल्म 'नूरानी चेहरा' की शूटिंग शुरू हो रही है। यह फिल्म एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है जिसके जरिए लोगों को उनकी शख्सियत से जुड़े एक अहम पहलू को लेकर सामाजिक संदेश देने की कोशिश की जाएगी। फिल्म के निर्माताओं ने आज फ़िल्म के ऐलान के साथ ही इसका एक मजेदार टीजर पोस्टर भी जारी किया ।

विज्ञापन


भारत में खूबसूरती का पैमाना अलग
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी कहते हैं, "कोई दिखने में कैसा है, यह देखनेवाले शख़्स के नज़रिए की बात होती है। यह लोगों को एक अहम संदेश देगी कि किसी शख़्स के बाहरी पहनावे व दिखावे पर ना जाएं। इसे लेकर हर किसी की अपनी-अपनी धारणाएं होती हैं।" नवाज कहते हैं, "यूरोप में लोग उन्हें देखकर हैंडसम कहते हैं, मगर भारत में खूबसूरती का पैमाना अलग होता है।" लोगों की राय की परवाह किये बगैर वे कहते हैं कि ऐसे में भारत में एक अभिनेता के तौर पर उन्हें कामयाब और लोकप्रिय होने से पहले काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने इस तरह की सभी बाधाओं को पार कर अपनी एक अलग जगह बनाई है।"



वैलेंटाइन डे पर शूटिंग शुरू
इस फिल्म का निर्देशन करने को लेकर बेहद खुश नवानियत सिंह कहते हैं, "मुझे इस बात की बेहद ख़ुशी है कि मैंने जैसा सोचा था, ठीक वैसा ही हो रहा है। मैं इस फिल्म की कहानी को लेकर बेहद रोमांचित हूं और मुझे खुशी है कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और नुपुर सैनन को भी फ़िल्म की कहानी बहुत पसंद आई। दोनों कहीं से भी कपल नहीं लगते हैं, मगर एक कपल के तौर पर मुझे इन दोनों से बेहतर कोई एक्टर नहीं लगा। इतना ही नहीं, शूटिंग शुरू करने के लिए वैलेंटाइन डे से बेहतर और कोई दिन नहीं हो सकता था।"
विज्ञापन


नुपुर सैनन की डेब्यू फिल्म
'नूरानी चेहरा' के माध्यम से बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री डेब्यू करने जा रही नुपुर सैनन अपनी पहली फिल्म में नवाज के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कई रोमांटिक उपन्यास लिखनेवाली केट एंजेल को उद्धृत करते हुए नुपूर कहती हैं, "बाहरी खूबसूरती किसी को भी आकर्षित कर सकती है, मगर आंतरिक सुंदरता मोहपाश में बांध लेती है।" उनकी इसी बात में नूर और हिबा की प्रेम कहानी का सार छिपा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें