फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTR की बायोपिक का नया गाना रिलीज, कैलाश खेर की आवाज में सुने ये शानदार गीत

Sun, 02 Dec 2018 10:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
NTR Biopic - फोटो : Screengrab from video
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से एनटीआर की बायोपिक चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर कृष कर रहे हैं। कृष ने हाल ही में कंगना रनौत स्टारर मणिकर्णिका की शूटिंग खत्म की है। एनटीआर की बायोपिक में एनटीआर का किरदार उनके ही बेटे नंदामूरी बालाकृष्णा निभा रहे हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म का नया गाना रिलीज किया गया है। गाने को गाया है कैलाश खेर ने वहीं कंपोज किया है एम एम कीरावानी ने और गाने को लिखा है शिवशक्ति दत्ता और डॉ के रामाकृष्णा ने। गाने के बोल हैं Kathaa Naayaka ...

इससे पहले फिल्म का एक पोस्टर जारी हुआ था जिसमें फिल्म में NTR के लुक की पहली झलक दिखाई गई है। फिल्म में बालकृष्ण के अलावा बाहुबली एक्टर राणा दग्गुबती भी एक मुख्य रोल प्ले करते नजर आएंगे। राणा फिल्म में आंध्रप्रदेश के चीफ मिनिस्टर चंद्रबाबू नायडू का रोल प्ले करेंगे। 
विज्ञापन


इस फिल्म में श्रीदेवी का किरदार अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह निभाने जा रही हैं। श्रीदेवी ने एनटीआर के साथ वेटागाडु, बोब्बिली पुली, जस्टिस चौधरी और कोंडावेट्टी सिम्हा में काम किया था। बता दें इस फिल्म का पहला पार्ट 9 जनवरी को 'कथानायकुडू' नाम से जबकि दूसरा पार्ट 24 जनवरी को 'महानायकुडू' के नाम से रिलीज हो रहा है। 

इसी फिल्म में विद्या बालन भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह मुख्यमंत्री एनटी रामा राव की पहली पत्नी बसवताराकम नंदमुरी का किरदार निभाएंगी। 

आपको बता दें कि एनटीआर, आंध्र प्रदेश के 7 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे और राजनीति में आने से पहले एनटी रामाराव अभिनेता थे। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। साथ ही वह व्यक्तिगत तौर पर भी राष्ट्रपति पुरस्कार जीत चुके हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें