साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की तीसवीं फिल्म यानी एनटीआर 30 का फैंस के बीच अभी से ही क्रेज देखने को मिल रहा है। लगातार फैंस फिल्म से जुड़े अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। अब खबर है कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। हालांकि फिल्म की टीम की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।