पैपराजी से क्यों परेशान हो जाते थे आमिर, बताई वजह
जब आमिर से पूछा कि बारिश में घंटों खड़े रहकर पैपराजी इंतजार करते हैं कि सिर्फ आमिर की एक फोटो उन्हें मिल जाए। इस पर आमिर ने जवाब देते हुए सच बताया और कहा, 'शुरू में जब मैं आया था तो मैं फोटोग्राफर से परेशान हो जाता था।' लेकिन समय के साथ वह इस चीज को लेकर विनम्र हो गए।
अब क्यों फोटो के लिए मना नहीं करते आमिर?
आमिर ने कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि पैपराजी को खाने को नहीं मिलता है। वह तो बस अपना काम कर रहे हैं। अपनी फैमिली की देखभाल कर रहे हैं। बस इसलिए आमिर को एहसास हुआ की वह पैपराजी को अब कभी भी फोटो के लिए मना नहीं करेंगे। यही वजह है कि अब आमिर कभी भी पैपराजी को फोटो लेने के लिए मना नहीं करते हैं। लेकिन वह बात करने से अभी भी कतराते हैं।
आमिर खान का वर्कफ्रंट
आमिर खान हाल ही में फिल्म 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' में नजर आए थे। वहीं अब आमिर निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ एक बड़े बजट की सुपरहीरो एक्शन फिल्म पर काम कर रहे हैं। आमिर 'लाहौर 1947' नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है। इसका निर्दशन राजकुमार संतोषी करेंगे। यह आमिर खान द्वारा निर्मित है। 1947 में भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा हैं। इस फिल्म से सात साल के ब्रेक के बाद प्रीति जिंटा बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। हो सकता है कि इस फिल्म में आमिर कैमियो रोल में नजर आएं।
यह भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के बीच कितना है उम्र का फासला, जानें 'विरोश' के बारे में सबकुछ