हेट स्टोरी 2 पिछले कुछ समय से चर्चाओं में रही है। इसकी चर्चा की मुख्य वजह इस फिल्म की नायिका सुरवीन चावला का अंग प्रदर्शन रहा है। लेकिन कुछ दिनों पहले इस फिल्म के एक गाने के वह कुछ सीन लीक हो गए जो सनी लियोनी पर फिल्माए गए। पिंक लिप्स नाम के इस गाने में सनी को बहुत ही मादक तरीके से पेश किया गया है।
सनी की चर्चाएं शुरु
जैसे ही इस गाने के वीडियो के कुछ हिस्से इंटरनेट पर आए फिर क्या हर तरफ सनी लियोनी की धूम मचने लगी। कहा जाने लगा कि यह फिल्म सनी लियोनी के इसी आयटम नंबर से ही हिट होगी। इस गाने के शूट की जो पिक्स बाहर आई हैं वह खूब दिखी और सुनी जा रही हैं।
सुरवीन ने भी किया अंग प्रदर्शन
ऐसा नहीं है कि यह फिल्म सिर्फ सनी लियोनी के आने के बाद चर्चाओं में आई है। इस फिल्म में सुरवीन चावला ने भी जमकर अंग प्रदर्शन किया है। गानों के अलावा फिल्म के कई दृश्यों में सुरवीन काफी बोल्ड नजर आई हैं। इस हिंदी सिनेमा की सबसे बोल्ड फिल्म तक कहा गया।
मां बाप हो गए नाराज
सुरवीन चावला ने इस फिल्म में कितना और कैसा अंग प्रदर्शन किया है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि सुरवीन के मां-बाप फिल्म के ट्रेलर और गाने से नाराज हो गए थे। उन्हें इस बात से दुख पहुंचा था कि उनकी बेटी ने ऐसी सीन दिए क्यों?