सलमान खान ने अपनी प्रेमिका फिर बदल दी है। कुछ दिनों पहले वह रोमानियाई टीवी अभिनेत्री लूलिया वांटर के साथ डेटिंग कर रहे थे। लेकिन इन दिनों सलमान एक नयी लड़की के साथ दिख रहे हैं।
कुछ दिनों पहले तक खबर आ रही थी कि सलमान किसी फिरंगी युवती के साथ डेट कर रहे हैं। अब नयी खबर यह आई है कि इन दिनों उन्हें एक नई दोस्त मिल गयी है। इन नई दोस्त का नाम है 'डेजी शाह'।
डेजी शाह और सलमान इन दिनों कई मौकों पर साथ देखे जा रहे हैं। डेजी शाह सलमान खान की फिल्म 'मेंटल' में उनके साथ काम भी कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार इन दिनों वह दोनों शूटिंग के बाद काफी वक्त साथ बिताते हैं।
डेजी और सलमान इन दिनों लवासा में शूटिंग कर रहे हैं। सलमान को वहां जब भी शूटिंग से वक्त मिलता है वो डेजी के साथ साइकिल की सवारी पर निकल पड़ते हैं। लोग यह भी कह रहे हैं कि सलमान डेजी का कैरियर संवारने के लिए उसे टिप्स भी दे रहे हैं।
हालांकि डेजी का कहना है कि उन्हें लोगों की परवाह नहीं है। लोग जैसी चाहें बाते करते रहें। वे सलमान को अपना खास दोस्त मानती हैं और उन्हें खुशी है कि दोनों साथ साथ काम कर रहे हैं।