फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हिरानी की हर फिल्म का हिस्सा होंगे रणबीर कपूर, दोनों के बीच हुआ करार

Mon, 06 Aug 2018 10:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sanju
विज्ञापन

फिल्म 'संजू' न केवल रणबीर कपूर बल्कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के करियर की भी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। फिल्म की इस अपार सफलता के बाद रणबीर ने हिरानी से एक खास दरखास्त की और दोनों ने एक खास फैसला लिया है। 

विज्ञापन


इस फैसले के अनुसार रणबीर अब से हिरानी की हर फिल्म का हिस्सा होंगे। इसका मतलब यह कतई नहीं है कि रणबीर कपूर अब से राजकुमार हिरानी की हर फिल्म के हीरो होंगे। इस फैसले का मतलब यह है कि रणबीर कपूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की हर फिल्म में कुछ न कुछ करते नजर आएंगे। 

अगर रणबीर के मुताबिक फिल्म का लीड कैरेक्टर होगा तो उन्हें वो दिया जाएगा वरना फिल्म में उनसे कैमियो कराया जाएगा। इसकी शुरूआत मुन्नाभाई सारीज के साथ हो ही चुकी है, जिसमें सरकिट का किरदार अब से अरशद वारसी नहीं बल्कि रणबीर कपूर निभाते दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें