फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के सबसे बड़े जासूस बनेंगे इमरान हाशमी, शांतनु बागची की फिल्म 'फादर्स डे' में आएंगे नजर

Mon, 06 Aug 2018 01:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Emraan Hashmi
विज्ञापन
रोमांटिक फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले इमरान हाशमी जल्द ही शांतनु बागची की फिल्म 'फादर्स डे' में नजर आने वाले हैं। बता दें 'फादर्स डे' सूर्यकांत भांडे पाटिल के जीवन पर बन रही है।
विज्ञापन


आज सुबह ही इमरान ने भी यह खबर अपने ट्विटर अकाउंट पर कंफर्म करते हुए लिखा- 'यह घोषणा करते हुए उत्साहित हूं कि मैं फादर्स डे का हिस्सा हूं, जो भारत के जासूस सूर्यकांत भंडे पाटिल की जिंदगी पर आधारित होगी। सूर्यकांत ने 120 बच्चों के किडनैपिंग केस को मुफ्त में सुलझाया था।'

यह गुजराती लेखक प्रफुल शाह की किताब 'दृश्यम अदृश्यम' पर आधारित है। यह एक पिता और पुत्र की इमोशनल कहानी है। इस फिल्म में इमरान के साथ ऋषि कपूर और श्रेया घनवंतरी होंगी। एक्टिंग के अवाला इमरान इस फिल्म का प्रोडक्शन भी कर रहे हैं जिनमें उनका साथ प्रिया गुप्ता और कल्पना उडयार देंगी।
विज्ञापन


बता दें कि पुणे के सूर्यकांत भांडे पाटिल एक सिविल इंजिनियर हैं। जो मुंबई पुलिस के साथ मिलकर खोए हुए बच्चों को ढूंढने में मदद करते हैं। इस समय सूर्यकांत की उम्र 55 साल है और इमरान उस समय का उनका किरदार निभाएंगे जब वह 35 वर्ष के थे। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें