हर ऐक्टर की तरह प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने लिए बॉलीवुड में फिल्म प्रोडक्शन शुरू करने का फैसला कर लिया है। यूपी की यह बाला सबसे पहले निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म ‘मैडमजी’ में पैसा लगाने जा रही है। फिल्म को मधुर और प्रियंका मिल कर प्रोड्यूस करेंगे।
फिल्म ऐसी आइटम डांसर की कहानी होगी जो राजनेता बन जाती है। सूत्रों के अनुसार पिछले हफ्ते प्रियंका के फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की शूटिंग पर बार्सिलोना जाने से पहले मधुर ने उनसे मुलाकात की। प्रियंका ने उनसे कहा था कि वह अब फिल्म निर्माण में उतरना चाहती हैं। जब मधुर ने प्रियंका से ‘मैडमजी’ को लेकर बात की तो वह तुरंत तैयार हो गईं।