लेखक निर्देशक नीरज वोरा के बीते दिसंबर में निधन के बाद उनकी हेरा फेरी सीरीज को अब निर्देशक इंद्र कुमार आगे बढ़ाएंगे। वर्ष 2000 में 'हेरा फेरी' और 2006 में 'फिर हेरा फेरी' के बाद 2016 में इसकी तीसरी कड़ी की घोषणा हुई थी।
लेकिन तभी नीरज वोरा बीमार हो गए और काम रुक गया। दिसंबर 2017 में नीरज का निधन हुआ। उनके दोस्त निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने इस कड़ी को आगे बढ़ाने का फैसला किया है और दिले बेटा राजा ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्में बनाने वाले इंद्र कुमार को तीसरी फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी है।
फिल्म में स्टारकास्ट पुरानी रहेगी अक्षय कुमार सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्य भूमिका निभाएंगे। शूटिंग जनवरी 2019 में शुरू होगी।