फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र के 2 नहीं 3 बेटे हैं, बॉबी सनी के अलावा जानिए तीसरा कौन?

Wed, 23 May 2018 12:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों अगर किसी फिल्म की चर्चा है तो वो फिल्म है सलमान खान की रेस 3। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ये फिल्म सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में पहली बार बॉबी देओल सलमान खान के साथ शर्टलेस नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन


फिल्म के ट्रेलर को देख धर्मेंद्र बहुत खुश हैं। 'रेस 3' में सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे बॉबी देओल के डैड धर्मेंद्र का कहना है कि मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि बॉबी सलमान के साथ काम कर रहा है ये बिल्कुल वैसा ही ही जैसा मेरे 3 बेटों में से 2 एक साथ फिल्म में काम कर रहे हैं।

धर्मेंद्र ने आगे कहा, सलमान खान बॉबी के बेहद करीब हैं। मैंने अपने कई लक्षण सलमान खान के अंदर देखें हैं। सलमान मेरे जैसे हैं। बता दें सलमान का देओल फैमिली के साथ काफी पुराना का नाता है धर्मेद्र ने हमेशा से सलमान को अपने बेटे जैसे प्यार किया है। सलमान खान धर्मेद्र का बहुत सम्मान भी करते हैं। देओल फैमिली के लाडले बॉबी देओल सलमान के अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन


ईद के मौके पर रिलीज होने वाली रेस 3 को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि फिल्म 'रेस 3' में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें