फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Special: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सिखाए खुल्लम-खुल्ला प्यार करने के तरीके, देखें उनकी 10 रोमांटिक तस्वीरें

Sun, 01 May 2022 12:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
anushka sharma virat kholi photo - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को राम नगरी अयोध्या में हुआ था। अनुष्का की डेब्यू फिल्म ‘रब ने ना दी जोड़ी’ है, जो साल 2008 में रिलीज हुई थी। अनुष्का ने अपनी पहली फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर की। इसके बाद अभिनेत्री ने कई हिट फिल्में देकर अपना करियर सफल बनाया।

अनुष्का के करियर की तरह उनकी पर्सनल लाइफ भी सफल है। अनुष्का ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से 2017 में शादी रचाई। दोनों अक्सर फैंस के बीच एक-दूसरे के लिए प्यार जताते हुए नजर आए हैं। आइए आज हम आपको अनुष्का और विराट की ऐसी 10 तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार जताते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 11
anushka sharma virat kholi photos - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के जन्मदिन पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में विराट ने अपनी लविंग वाइफ अनुष्का को पकड़ा हुआ है और दोनों के चेहरे पर मुस्कुराट है। इस तस्वीर में अनुष्का और विराट का एक-दूसरे के लिए प्यार साफ देखा जा सकता है। दोनों की ये तस्वीर हर कपल को इंस्पायर करती है।
विज्ञापन

3 of 11
anushka sharma virat kholi photos - फोटो : इंस्टाग्राम
वैलेंटाइन डे के मौके पर भी अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों ही एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आए थे। इस तस्वीर के बैकग्राउंड में समुद्र था और खूबसूरत सूर्यास्त का नजारा दिखाई दे रहा था। इस तस्वीर में दोनों एक साथ काफी अच्छे लगे।

4 of 11
anushka sharma virat kholi photos - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2018 में विराट कोहली ने एक तस्वीर इंटरनेट पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में अनुष्का अपने लविंग हसबैंड को किस करती दिख रही हैं और विराट कोहली सेल्फी ले रहे हैं। फैंस के बीच विराट और अनुष्का की इस तस्वीर को खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन

5 of 11
anushka sharma virat kholi photos - फोटो : इंस्टाग्राम
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की यह सबसे रोमांटिक तस्वीरों में से एक है, जो क्रिकेटर ने शादी के कुछ समय बाद ही शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों ने एक-दूसरे को टाइट गले लगाया हुआ है और इसी वजह से दोनों का चेहरा नजर नहीं आ रहा। विराट ग्रे टी-शर्ट पहने हुए हैं और अनुष्का ने पीले रंग का स्वैटर पहना हुआ है। इस तस्वीर को देखकर कोई भी शख्स आसानी से बता सकता है कि विराट और अनुष्का एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं।
विज्ञापन

6 of 11
anushka sharma virat kholi photos - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर क्रिकेट के मैदान में एक-दूसरे पर प्यार जताते हुए नजर आ चुके हैं। कई बार मैदान में शानदार बल्लेबाजी करने के बाद विराट ने पवेलियन में मौजूद अनुष्का को फ्लाइंग किस दी है, जिसकी झलक दर्शकों को भी कैमरा पर्सन दिखाते हैं। दोनों की ऐसी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।
विज्ञापन

7 of 11
anushka sharma virat kholi photos - फोटो : इंस्टाग्राम
ये दोनों तस्वीरें विराट और अनुष्का के साल 2018 के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की हैं। दोनों ने इस साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से की थी। वहां से विराट ने दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें दोनों ही रोमांटिक होते दिखे थे। पहली तस्वीर बेशक सिंपल थी लेकिन दूसरी तस्वीर में अनुष्का ने अपने लविंग हसबैंड को पीछे से पकड़ रखा था।   

8 of 11
anushka sharma virat kholi photos - फोटो : इंस्टाग्राम
विराट और अनुष्का की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खूब वायरल हुई थी। तस्वीर में दोनों ही समुद्र में रोमांटिक होते हुए दिखे। दोनों के क्वालिटी टाइम की इस तस्वीर को फैंस ने खूब पसंद किया। इस तस्वीर को 5.3 मिलियन (53 लाख) लोगों ने लाइक किया है।

9 of 11
anushka sharma virat kholi photos - फोटो : इंस्टाग्राम
ये तस्वीर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के प्री-वेडिंग फंक्शन की है, जो क्रिकेटर ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर शेयर की थी। इस तस्वीर में विराट अपनी लविंग वाइफ के लिए अपना प्यार जाहिर करते दिख रहे हैं। विराट बेहद ही प्यारे अंदाज में अनुष्का के माथे पर किस कर रहे हैं और अनुष्का भी विराट की आंखों में खोई हुई हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दोनों मेड फॉर इच अदर लग रहे हैं। 

10 of 11
anushka sharma virat kholi photos - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का और विराट इन दोनों तस्वीरों को देखकर भी फैंस खुश हो गए थे। इन तस्वीरों में दोनों की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिली थी। एक तस्वीर में अनुष्का और विराट ने एक-दूसरे को हग किया हुआ था और अभिनेत्री ने आंखें बंद की हुई थीं। वहीं, दूसरे फोटो में अनुष्का अपने पति को किस करती दिखी थीं।
विज्ञापन

11 of 11
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter@imVkohli
इन सब तस्वीरों के बीच अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक क्यूट वीडियो भी वायरल हुआ था, जो लॉकडाउन के दिनों का है। इस वीडियो में अनुष्का अपने पति विराट कोहली के बाल काटती हुई दिखीं। वीडियो की मजेदार बात ये है कि इसी शूट विराट ने ही फोन के सेल्फी कैमरा से किया है। इस वीडियो को 92 लाख 66 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें