फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भाई उमर के साथ वेकेशन पर गईं नोरा फतेही, शेयर किया मजेदार वीडियो; फैंस ने दी प्रतिक्रिया

Thu, 19 Jun 2025 05:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nora Fatehi Vacation Video: नोरा फतेही ने आज सोशल मीडिया पर अपने भाई उमर के साथ वेकेशन का एक शानदार वीडियो शेयर किया है। नोरा का यह मस्ती भरा वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
 
विज्ञापन
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने आज अपने भाई उमर के साथ एक खास वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। नोरा का यह वीडियो वेकेशन का है। इस वीडियो में नोरा अपने भाई के साथ ढेर सारी मस्ती करती नजर आईं।
विज्ञापन

 

नोरा ने शेयर किया वेकेशन का शानदार वीडियो
एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने आज इंस्टाग्राम पर अपने छोटे भाई के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो वेकेशन का है। इस वीडियो में नोरा अपने भाई उमर के साथ जमकर मस्ती करती नजर आईं। कभी बीच समंदर में, तो कभी स्विमिंग पूल में मजा किया। नोरा ने वेकेशन के दौरान खाने से लेकर डांस तक की झलक दिखाई। इस मजेदार वीडियो के साथ मोरा ने कैप्शन में लिखा,'यह उमर की गर्मियों का वेकेशन है...'

 

फैंस की प्रतिक्रिया
नोरा और उनके भाई का यह मस्ती भरा वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक फैन ने लिखा, 'यह रील किसी फिल्म के सीन जैसा लगता है - धूप, समुद्र और भाई-बहन', एक और फैन ने लिखा, 'यह सिर्फ एक रील नहीं है... यह एक याद है, एक पल है, और यह याद दिलाता है कि भाई-बहन का प्यार कितना अनमोल होता है।', एक और फैन ने लिखा, 'इस रील से प्यार हो गया', एक और फैन ने लिखा, 'यह बिल्कुल एक खूबसूरत यादगार गर्मी है', एक और फैन ने लिखा, 'वाह यह बहुत प्यारा है, भाई-बहन के बीच का रिश्ता बहुत खूबसूरत होता है और मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि आप लोग एक साथ बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं। हमेशा खुश रहो', एक और फैन ने लिखा, 'भाई-बहन का रिश्ता बहुत खूबसूरत है, आप दोनों के जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहें।'

यह भी पढ़ें: Sardar Ji 3: रिलीज से पहले नीरू बाजवा ने शेयर की 'सरदार जी 3' की BTS तस्वीरें, फैंस ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
विज्ञापन

नोरा का करियर
हाल ही में अभिनेत्री नोरा फतेही 'द रॉयल्स' की सक्सेस पार्टी में शामिल हुईं और इस दौरान उन्होंने अपने छोटे भाई उमर को पहली बार पैपराजी से मिलवाया था। काम की बात करें तो नोरा ने 'रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। उन्होंने 'सत्यमेव जयते', 'बाटला हाउस', 'मरजावां' और 'थैंक गॉड' जैसी फिल्मों में अपने डांस नंबरों से प्रसिद्धि हासिल की। उन्हें विद्युत जामवाल की 'क्रैक' और कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में भी देखा गया था। हाल ही में, वह नेटफ्लिक्स सीरीज, 'द रॉयल्स' में भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर के साथ नजर आईं। इससे पहले, उन्होंने 'बी हैप्पी' में एक डांस टीचर की भूमिका निभाई थी, जिसमें अभिषेक बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें: Viral Video: लंदन की सड़कों पर बेफिक्र घूमते नजर आए जान्हवी-शिखर, यूजर बोले- 'खुली सड़क में घूम रहे हैं...'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें