क्या है पूरा मामला?
नोरा फतेही को सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी के मामले में गवाह के तौर पर कोर्ट में पेश होने के लिए बुलाया गया था। यह मामला साल 2020-21 का है।
आरोप है कि दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद रहने के दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने खुद को वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बताकर अदिति सिंह से करीब 200 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूली थी।
अदिति सिंह, पूर्व रैनबैक्सी प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी हैं। आरोप है कि सुकेश ने उनके पति को जेल से बाहर निकलवाने का भरोसा देकर उनसे पैसे लिए थे।
ये भी पढ़ें- 'मैं नाबालिग हूं': टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के मुख्य हमलावर का बड़ा दावा, मकोका कोर्ट ने दिए जांच के आदेश