बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। 200 करोड़ की ठगी के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेकर से जुड़े मामले में कोर्ट ने नया आदेश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
नोरा को बनना होगा मामले की गवाह
बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही एक बार फिर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली मामले को लेकर चर्चा में हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नोरा को इस मामले में गवाह के तौर पर पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने उन्हें 2 नवंबर 2026 को पेश होने के लिए समन जारी किया है।
दरअसल, नोरा फतेही का नाम इस मामले में दाखिल तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में गवाह के तौर पर शामिल है। इसी के चलते कोर्ट ने उन्हें अपना पक्ष रखने और गवाही देने के लिए तलब किया है। यह मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली केस का है।