फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवंगत हेयर स्टाइलिस्ट और दोस्त मार्से पेड्रोजो को याद कर भावुक हुईं नोरा फतेही, बोलीं- हर कदम पर साथ दिया

Sun, 22 Mar 2026 09:33 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nora Fatehi Emotional Post: बीते दिनों हेयर स्टाइलिस्ट और नोरा फतेही के दोस्त मार्से पेड्रोजो का निधन हुआ। इस दुख से एक्ट्रेस अब तक उबर नहीं पाई हैं। शनिवार को नोरा फतेही ने अपने दोस्त के नाम एक भावुक पोस्ट लिखी।  
विज्ञापन
नोरा फतेही ने दोस्त मार्से पेड्रोजो को किया याद - फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का कुछ दिन पहले निधन हुआ। वह कई बॉलीवुड सितारों के साथ काम कर चुके थे। नोरा फतेही के तो वह काफी करीबी थी। एक्ट्रेस की जिंदगी में मार्से पेड्रोजाे की बहुत अहमियत रही है। इस बात को सोशल मीडिया के जरिए नोरा फतेही ने साझा किया है। 

विज्ञापन


मार्से पेड्रोजो ने हर कदम पर दिया था नोरा फतेही का साथ
नोरा फतेही ने एक इमोशनल पोस्ट करते हुए अपने दोस्त मार्से को याद किया। वह पोस्ट में लिखती हैं, ‘हम साल 2015 में मिले थे, इतने साल मेरी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया। तुम मेरे भाई बन गए। हम साथ हंसे, रोए, तुमने मुझ पर हमेशा भरोसा दिखाया।’

मार्से ने नोरा की हमेशा मदद की 
नोरा पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘हर कदम पर तुमने मेरा साथ दिया, सपोर्ट किया। तुमने मेरा संघर्ष देखा, मेरा दिल टूटना देखा। तुमने कई बार पैसों से मेरी मदद की। तुम हमेशा मेरे चेहरे पर मुस्कान लेकर आए। अगर मैंने तुम्हार दिल दुखाया हो तो माफ करना। लव यू मार्से। मेरी जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।’    
विज्ञापन


विज्ञापन

नोरा फतेही - फोटो : एक्स (ट्विटर)
ये खबर भी पढ़ें: Nora Fatehi: नोरा फतेही की विरोध में आईं यूपी महिला आयोग अध्यक्ष, बोलीं- भेजें कनाडा, सेंसर बोर्ड हो भंग
 
एक गाने को लेकर विवादों में रहीं नोरा फतेही

पिछले दिनों एक साउथ फिल्म 'केडी द डेविल' के गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर विवाद नोरा फतेही विवादों में घिर गई। विवाद बढ़ा तो इस गाने को हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। बाद में नोरा ने भी इस मामले पर रिएक्शन दिया। नोरा का कहना था कि जब गाना हिंदी वर्जन में आया तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। एक्ट्रेस ने इसे गाने को साउथ लैंग्वेज में ही शूट किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें