नोरा ने सोशल मीडिया की अफवाह पर क्या रिएक्शन दिया?
एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक स्क्रीनशॉट वायरल है, जिसमें एक लड़की भूषण कुमार और नोरा फतेही के लिंकअप पर बात कर रही है। वह कहती है, ‘नोरा लग्जरी बैग, कपड़े, कार का खर्च कैसे उठा सकती हैं। वह पाेस्ट में इसकी वजह भूषण कुमार के साथ उनके कथित रिश्ते को बताती है। यह पोस्ट लगभग पांच साल पुरानी है। लेकिन हाल में भी जब इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट सामने आया तो नोरा ने इस पर रिएक्शन दिया और लिखा, ‘वाउ’। इस तरह कहीं ना कहीं नोरा ने इन अफवाहों पर मजाक उड़ाया है।
नोरा फतेही ने रूमर्ड रिलेशनशिप वाली पोस्ट पर किया रिएक्ट
नोरा फतेही ने भूषण कुमार की कंपनी के साथ किए गए गाने
नोरा फतेही ने अपने करियर में कई हिट आइटम सॉन्ग किए हैं, जिनमें से कई उन्होंने भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज के साथ किए हैं। उनका इस कंपनी के साथ लंबा प्रोफेशनल रिश्ता रहा है। वहीं रूमर्ड पोस्ट पर नोरा फतेही का रिएक्शन भी बताता है कि उनके रूमर्ड रिलेशनिशप को लेकर जो बातें कही गई हैं, वह सही नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें: Achraf Hakimi-Nora Fatehi: क्या वाकई नोरा फतेही को डेट कर रहे हैं अशरफ हकीमी? इन तस्वीरों ने अटकलों को दी हवा
इन दिनों क्या कर रही हैं नोरा?
पिछले साल नोरा फतेही ने एक जमैकिन सिंगर के साथ एक इंग्लिश सॉन्ग किया, इसमें उनका डांस काफी पॉपुलर हुआ। साथ ही वह डांसिंग के अलावा सिंगिंग में भी हाथ आजमा रही हैं।