फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ की रंगदारी मामला: सुकेश चंद्रशेखर केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही, जानें पूरी डिटेल

Fri, 06 Nov 2026 02:07 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर नोरा फतेही चर्चा में हैं।
  • इस मामले में नोरा फतेही आज 06 नवंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुईं।
  • इस मामले में अभिनेत्री सरकारी गवाह हैं। 
विज्ञापन
नोरा फतेही - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री नोरा फतेही आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची हैं। वह कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में एक गवाह हैं। दो नवंबर को कोर्ट ने नोरा को सबूत के लिए सरकारी गवाह के तौर पर पेश होने के लिए नया समन जारी किया था।
विज्ञापन


पहले पेश नहीं हुई थीं नोरा
बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने नोरा फतेही को 02 नवंबर 2026 को पेश होने के लिए समन जारी किया था। मगर अभिनेत्री तब पेश नहीं हुईं थीं। इसके बाद अदालत ने नोरा के व्यवहार पर सवाल उठाया। साथ ही कहा कि वह कोर्ट को हल्के में न लें। नोरा की तरफ से उनके वकील ने अर्जी दी थी। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 6 नवंबर को पेश होने का निर्देश दिया था।
Trending Videos

नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि नोरा फतेही का नाम इस मामले में दाखिल तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में गवाह के तौर पर शामिल है। इसी के चलते कोर्ट ने उन्हें अपना पक्ष रखने और गवाही देने के लिए तलब किया था। मगर, वह नहीं पहुंचीं। यह मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली केस का है। 

यह केस कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने और उसके पैसे को वैध बनाने (मनी लॉन्ड्रिंग) से जुड़ा है। केस में अब तक नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडिस जैसे सितारों के नाम सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही जांच
सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। इससे पहले अदालत ने चंद्रशेखर, उसकी पत्नी लीना पॉलोज और अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 170 (लोक सेवक का प्रतिरूपण करना), 384 (रंगदारी के लिए सजा) और 386 (मृत्यु या गंभीर चोट के भय से रंगदारी वसूलना) के तहत आरोप तय किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें